पूर्व दिल्ली में कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : Ashram
नई दिल्ली। कोरोना वायरस को लेकर दिल्लीवालों को थोड़ी राहत मिली है। पिछले एक दिन में दूसरी बार सबसे ज्यादा मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में 3714 संक्रमित मिले, जबकि 36 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 4465 मरीजों को छुट्टी दी गई। इससे पहले एक दिन में सबसे ज्यादा 7725 मरीज 20 जून को डिस्चार्ज हुए थे। 59580 लोगों में से 6.23 फीसदी संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 10,359 आरटी-पीसीआर और 49221 एंटीजन जांच की गई। फिलहाल दिल्ली में 17,834 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस को लेकर 1987 कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 2,56,789 हो चुकी है। इनमें 22,08,66 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं, जबकि 5087 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 30,836 सक्रिय मामले हैं।
बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने जिला प्रशासनों के साथ बैठक करते हुए कंटेनमेंट योजना पर बेहतर तरीके से कार्य करते रहने के निर्देश भी दिए। दिल्ली में फिलहाल 10 लाख की आबादी पर 1,41,964 लोगों की जांच हो चुकी है।