फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद के कारण 40 से अधिक ट्रेनें थमी, कई निरस्त और कई परिवर्तित रूट से चलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। किसानों के भारत बंद के कारण सोमवार को रेल सेवा बुरी तरह प्रभावित हुई। सुबह के वक्त दिल्ली रेल मंडल से रवाना हुई ट्रेनें किसानों के ट्रैक पर बैठने की वजह से जगह-जगह रुक गईं। इससे दिल्ली, अंबाला और फिरोजपुर रेल मंडल में रेल यातायात प्रभावित रहा। इसलिए दिल्ली से संचालित होने वाली ट्रेनें निरस्त हो गईं। दिल्ली से कटरा के लिए चली वंदे भारत एक्सप्रेस पानीपत स्टेशन से आगे नहीं बढ़ी तो पंजाब रूट की 40 से अधिक ट्रेनें इधर-उधर थम गईं।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के मुताबिक, दिल्ली रेल मंडल में 20 से अधिक स्थानों पर किसान ट्रैक पर बैठ थे। इस वजह से अंबाला और फिरोजपुर रेल मंडल में करीब 25 ट्रेनें प्रभावित हुईं। नई दिल्ली-अमृतसर शान-ए-पंजाब, नई दिल्ली-मोगा स्पेशल, पुरानी दिल्ली-पठानकोट स्पेशल, नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी, नई दिल्ली-कालका शताब्दी समेत कई ट्रेनें निरस्त कर दी गईं। नई दिल्ली से सुबह 6 बजे कटरा के रवाना हुई वंदे भारत भी पानीपत स्टेशन पर रुक गई।
नई दिल्ली व पुरानी दिल्ली से पंजाब रूट की सभी ट्रेनें प्रभावित हुईं। इस दौरान केवल मुंबई व पूर्वांचल दिशा में जाने वाली ट्रेनें ही संचालित हुई। पूर्वी दिशा से पंजाब रूट जाने वाली ट्रेनें भी दिल्ली के स्टेशनों पर ही आकर ठहर गईं। क्योंकि, अंबाला, भठिंडा, लुधियाना रूट पर ट्रेनें नहीं चल रही थी।
विज्ञापन

लोकल ट्रेन नहीं चलने से भी यात्री रहे बेहाल
चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी समेत नई दिल्ली से एक दर्जन लंबी दूरी की ट्रेनें निरस्त रही। लोकल ट्रेनों के निरस्त होने से लोगों को कार्यस्थलों पर पहुंचने में परेशानी हुई। दिल्ली से सटे बहादुरगढ़, सोनीपत, नरेला समेत अन्य स्थानों पर प्रदर्शनकारी ट्रैक पर धरना देने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रैक पर किसानों के प्रदर्शन से स्टेशन पर बारी-बारी से ट्रेनों के निरस्त होने की सूचना दी जा रही थी। इस वजह से हजारों यात्री मायूस होकर स्टेशन से लौटते रहे। कई ट्रेनों का सफर गंतव्य से पहले ही समाप्त कर दिया गया। हालांकि, कुछ ट्रेन परिवर्तित रूट से चली।
यहां संचालन बुरी तरह प्रभावित
रेवाड़ी-भिवानी, भिवानी-रोहतक, भिवानी-हिसार व हनुमानगढ़-सादुलपुर श्रीगंगानगर-फतूही रेलखंड पर रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा।
शाम साढ़े चार बजे के बाद पटरी पर लौटी व्यवस्था
भारत बंद के दौरान रेलवे ट्रैक को जाम करने वाले किसानों ने शाम चार बजे के बाद ट्रैक को खाली कर दिया। दिल्ली, अंबाला, फिरोजपुर रेल मंडल में जगह-जगह रुकी ट्रेन शाम साढ़े चार बजे के बाद चलनी शुरू हो गई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सुबह छह से शाम चार बजे तक ट्रैक पर अवरोध की वजह से 50 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुई।
ये ट्रेनें रहीं निरस्त
संख्या ट्रेन
04787 भिवानी-रेवाड़ी स्पेशल।
04782 रेवाड़ी-बठिंडा स्पेशल।
04835 हिसार-रेवाड़ी स्पेशल।
04892 हिसार-जोधपुर स्पेशल।
04754 श्रीगंगानगर-बठिंडा स्पेशल।
04753 बठिंडा-श्रीगंगानगर स्पेशल।
04736 अंबाला-श्रीगंगानगर स्पेशल।
04755 बठिंडा-श्रीगंगानगर स्पेशल।
02472 दिल्ली-श्रीगंगानगर स्पेशल।
04735 श्रीगंगानगर-अंबाला स्पेशल।
04731 दिल्ली-बठिंडा स्पेशल।
04670 हनुमानगढ़-फिरोजपुर स्पेशल।
आंशिक रद्द ट्रेन
संख्या ट्रेन
04090 हिसार-नई दिल्ली हिसार से संचालित हुई। नई दिल्ली-हिसार के बीच निरस्त रही। उधर, भिवानी स्पेशल, भिवानी-नई दिल्ली स्टेशन के मध्य निरस्त रही।
04729 रेवाड़ी-फजिल्का स्पेशल, रेवाड़ी से संचालित हुई।
04734 श्रीगंगानगर-रेवाड़ी स्पेशल श्रीगंगानगर से चली।
04733 रेवाड़ी-श्रीगंगानगर स्पेशल, हिंसार से संचालित हुई।
04732 बठिंडा-दिल्ली स्पेशल बठिंडा से चली।
04764 श्रीगंगानगर-सादुलपुर स्पेशल हनुमानगढ़ स्टेशन तक चली।
04763 सादुलपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल सादुलपुर के स्थान पर हनुमानगढ़ से संचालित हुई।
04089 नई दिल्ली-हिसार स्पेशल नई दिल्ली के स्थान पर भिवानी से संचालित हुई।
09791 जयपुर-हिसार स्पेशल रेवाड़ी-हिसार स्टेशन के मध्य निरस्त रही।
09792 हिसार-जयपुर स्पेशल हिसार के स्थान पर रेवाड़ी से संचालित हुई। इसी तरह कोटा-हिसार,हिसार-कोटा, धुरी-सिरसा, सिरसा-लुधियाना, फिरोजपुर-हनुमानगढ़, अहमदाबाद-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें