फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कुमार विश्वास पर टिप्पणी करने को लेकर 40 से अधिक कवियों ने सीएम केजरीवाल को लिखा पत्र, बोले- सच्चाई पेश करने का हमारे पास अपना तरीका

Sat, 19 Feb 2022 07:48 PM IST
सुशील कुमार एएनआई, नई दिल्ली

सार

कवियों ने पत्र में लिखा कि हम आपकी अपमानजनक टिप्पणियों से बहुत आहत हैं। एक गैर-जिम्मेदार व्यक्ति के रूप में आपने कुमार विश्वास का उपहास किया है। बिना किसी सबूत के उसे अविश्वसनीय दावे करने वाला व्यक्ति कहा है।
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा कुमार विश्वास पर टिप्पणी करने के मामले में कई कवियों ने खुला पत्र लिखा है। कवियों ने सीएम केजरीवाल को खुला पत्र लिखकर अपनी भावना आहत होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इस टिप्पणी ने कवि वर्ग को अपमान किया है। कवि दिनेश रघुवंशी और गजेंद्र सोलंकी ने यह जानकारी दी है। खुले पत्र में 40 से अधिक कवियों ने हस्ताक्षर किए हैं। 

विज्ञापन


कवियों ने पत्र में लिखा कि हम आपकी अपमानजनक टिप्पणियों से बहुत आहत हैं। एक गैर-जिम्मेदार व्यक्ति के रूप में आपने कुमार विश्वास का उपहास किया है। बिना किसी सबूत के उसे अविश्वसनीय दावे करने वाला व्यक्ति कहा है। इसलिए हम आपको भारी मन से पत्र लिख रहे हैं। कहा कि यह दुखद है कि आप भूल गए कि कवि संवेदनशील प्रकृति के होते हैं। उनके पास सच्चाई पेश करने का अपना तरीका होता है। एक वर्ग के रूप में कवियों का अपमान नहीं करना चाहिए था। सीएम केजरीवाल ने हाल ही में कुमार विश्वास द्वारा अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को 'हंसने योग्य' बताते हुए खारिज कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें