फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बरसात : राजधानी पर मेहरबान रहेगा मॉनसून, 9 सितंबर तक बारिश के आसार

Mon, 06 Sep 2021 03:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 

सार

  • तापमान में गिरावट होने से मौसम रहा सुहाना
  • 9 सितंबर के बाद तापमान में गिरावट होनी शुरू होगी
विज्ञापन
दिल्ली में झमाझम बारिश। - फोटो : ट्विटर ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में बीते कई दिनों से हो रही बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है। रविवार को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। हालांकि, उमस ने थोड़ा परेशान किया। शनिवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। अधिकतम पारा 33.9 डिग्री और न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री था। मौसम विभाग नेे अगले सप्ताह भी हल्की बारिश का अनुमान जताया है।

विज्ञापन


रविवार सुबह धूप निकलने के बाद करीब 11 बजे मौसम नेे करवट ली। आसमान मेें बादलों ने डेरा डाला और कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई, जबकि कुछ इलाके बिल्कुल सूखे रहे। पालम में सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे तक 3.1 मिमी, पीतमपुरा में सबसे अधिक 24.0 मिमी और रिज केंद्र में 000.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकतम आर्द्रता 92 फीसदी रही।

मौसम विभाग के मुताबिक, 6 से 9 सितंबर के बीच भी बारिश के आसार हैं। 9 सितंबर के बाद तापमान में गिरावट होनी शुरू होगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वानुमान : बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है।
अधिकतम तापमान: 33.9 डिग्री सेलिस्यस
न्यूनतम तापमान: 25.8 डिग्री सेेलिस्यस
06 सितंबर को सूर्यास्त: शाम 6 बजकर 31 मिनट
07 सितंबर को सूर्योदय: सुबह 6 बजकर 02 मिनट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें