आरोपी ने शादी करने की बात कहकर महिला को तिमारपुर स्थित सरकारी फ्लैट में बुलाया और शारीरिक संबंध बनाए। यह सिलसिला करीब आठ माह तक चलता रहा। इस बीच पीड़िता ने शादी करने की बात कही तो एसडीएम ने टाल दी और उससे बातचीत बंद कर दी।
दिल्ली के वजीराबाद थानाक्षेत्र में एक एसडीएम के खिलाफ फेसबुक मित्र से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और फिर वादे से मुकरने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत के मुताबिक पीड़िता बिहार की रहने वाली है और गुरुग्राम की एक मल्टीनेशनल कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन
आरोपी और पीड़िता की दोस्ती करीब एक साल पहले फेसबुक पर हुई थी। उस वक्त युवक ने खुद को अधिकारी बताया था। उस समय वह ट्रेनिंग पूरी कर रहा था। फेसबुक पर ही दोनों की दोस्ती गहरी होती गई, जिसके बाद भेंट-मुलाकात का सिलसिला भी चलने लगा।
इस बीच अधिकारी की ट्रेनिंग पूरी हो गई, जिसके बाद उसे यमुना पार के एक इलाके में एसडीएम के पद पर तैनाती मिली थी। आरोप है कि तिमारपुर स्थित सरकारी फ्लैट में बुलाया था एसडीएम ने उसे पहले वजीराबाद इलाके में एक फ्लैट पर बुलाया और शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन
इसके बाद शादी करने की बात कहकर तिमारपुर स्थित सरकारी फ्लैट में बुलाया और शारीरिक संबंध बनाए। यह सिलसिला करीब आठ माह तक चलता रहा। इस बीच पीड़िता ने शादी करने की बात कही तो एसडीएम ने टाल दी, लेकिन जब वह लगातार शादी के लिए दबाव बनाने लगी तो आरोपी एसडीएम ने उससे बातचीत करनी बंद कर दी।