फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन : डीयू में ऑनलाइन है दाखिले की पूरी प्रक्रिया, किसी के बहकावे में न आएं

Sun, 15 Aug 2021 04:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • फॉर्म भरने से पहले पात्रता को जरूर चेक करें
  • आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज ने आयोजित किया ऑनलाइन वेबिनार
विज्ञापन
du admission - फोटो : vivek nigam
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी कोर्सेज में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। सितंबर में कट ऑफ जारी होते ही दाखिला प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। पंजीकरण प्रक्रिया और दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। दाखिले के लिए किसी भी आवेदक को किसी के संपर्क में आने की जरुरत नहीं है। 

विज्ञापन


आवेदकों को सलाह है कि डीयू में पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है, ऐसे में यदि कोई दाखिला कराने की बात कहता है तो उससे सावधान रहे और झांसे में ना आएं। यदि फॉर्म साइबर कैफे से भर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि पंजीकरण शुल्क का भुगतान जरुर हो। 

आत्मराम सनातन धर्म कॉलेज की ओर से आयोजित ऑनलाइन वेबिनार में आवेदकों को दाखिले से जुड़ी यह जानकारी दी गई। वेबिनार में डीयू रजिस्ट्ररार डॉ विकास गुप्ता, दाखिला समिति डीन डॉ पिंकी शर्मा, कॉलेज प्राचार्य डॉ ज्ञानतोष झा, दिल्ली विश्वविद्यालय कंप्यूटर सेंटर निदेशक डॉ संजीव सिंह ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


डॉ विकास गुप्ता ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि यदि कोई डीयू में दाखिला कराने की बात कहता है तो उससे सावधान रहें। कट ऑफ में आने पर ही दाखिला संभव होगा। पंजीकरण के लिए अपना लॉग इन आईडी स्वयं बनाएं और अपना या अपने परिवार के किसी सदस्य का मोबाइल नंबर फॉर्म में अपलोड करें जिससे कि विद्यार्थियों को सही जानकारी मिलती रहे। 

कॉलेज प्राचार्य डॉ झा ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वह इंर्फोमेशन बुलेटिन को ध्यान से पढ़ें और बुलेटिन में विषयों की सूची को भी ध्यान से देखें। फॉर्म भरने के लिए जो जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं उनका पालन करें। दाखिला समिति डीन डॉ पिंकी शर्मा ने वेबिनार में सलाह दी कि फॉर्म भरने से पहले कोर्स की पात्रता को जरुर चेक करें। सभी तरह की जानकारी को पढ़ लेने के बाद ही आवेदन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें