अनाज के एक गोदाम में बदमाशों ने गार्ड और एक कर्मचारी को बंधक बनाकर लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने उनकी पिटाई कर दी। सुबह में गोदाम आए एक कर्मचारी ने दोनों पीड़ितों को बाहर निकाला।
नरेला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में स्थित अनाज के एक गोदाम में बदमाशों ने गार्ड और एक कर्मचारी को बंधक बनाकर लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने उनकी पिटाई कर दी। सुबह में गोदाम आए एक कर्मचारी ने दोनों पीड़ितों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि बदमाशों ने गोदाम से रखे लाखों रुपये की दाल से भरी बोरियां लूट ली। बदमाश बोरियों को अपने साथ लाए गाड़ी पर लादकर फरार हो गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन कर लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया।