फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: युवक का मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाश को युवती ने पीछा कर दबोचा, लोगों ने की जमकर धुनाई

Sun, 05 Dec 2021 10:14 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

प्रेम विहार निवासी पवन नजफगढ स्थित एक कपड़े के शोरूम में काम करता है। शोरूम के कपड़े की जहांगीरपुरी में सिलाई होती है। शनिवार को पवन जहांगीर से सिले हुए कपड़े को लेकर नांगलोई चौक से बस से नजफगढ जा रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नांगलोई इलाके में एक युवती की हिम्मत के आगे बदमाश को हौसले पस्त हो गए। युवती ने एक युवक का फोन छीनकर भाग रहे बदमाश का पीछा कर उसे दबोच लिया और बाद में युवक की मदद से बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान लोगों ने बदमाश की धुनाई कर दी। बदमाश के पास से युवक का मोबाइल फोन बरामद हो गया। पुलिस बदमाश से पूछताछ कर उसके साथी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


प्रेम विहार निवासी पवन नजफगढ स्थित एक कपड़े के शोरूम में काम करता है। शोरूम के कपड़े की जहांगीरपुरी में सिलाई होती है। शनिवार को पवन जहांगीर से सिले हुए कपड़े को लेकर नांगलोई चौक से बस से नजफगढ जा रहा था। बस पर चढने के दौरान एक बदमाश ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश भागने लगा। बस के पास खडी एक युवती ने भागते बदमाश को देखकर उसके पीछे भागी और कुछ दूर पीछा करने के बाद उसे दबोच लिया। 

उसके बाद वहां मौजूद लोगों ने बदमाश की धुनाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को हिरासत में लेकर उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां से इलाज करवाने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बदमाश की पहचान निहाल विहार निवासी अनिल के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से पवन का मोबाइल फोन बरामद कर लिया। पूछताछ में बदमाश ने बताया कि वह अपने साथी के साथ वारदात को अंजाम देता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उसके साथी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें