फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर का मौसम: रात के साथ-साथ सर्द होंगे दिन, लुढ़केगा पारा

Sat, 11 Dec 2021 09:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले सप्ताह से तेजी से पारा गिरेगा और ठिठुरन बढ़ेगी। सप्ताह के अंत तक अधिकतम पारा 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
विज्ञापन
दिल्ली में बढ़ी ठंड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर का मौसम अगले सप्ताह से करवट लेने के लिए तैयार है। उत्तरी क्षेत्र से आने वाली हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में ठंडक बढ़ रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह से रात के साथ-साथ दिन के पारे में कमी होगी व ठिठुरन बढ़ेगी।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 23.7 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 35 से 95 फीसदी रिकॉर्ड हुआ। दिनभर धूप खिलने से जहां ठंड से राहत रही वहीं, शाम होते ही ठिठुरन का अहसास बढ़ गया।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले सप्ताह से तेजी से पारा गिरेगा और ठिठुरन बढ़ेगी। सप्ताह के अंत तक अधिकतम पारा 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। 
विज्ञापन


अधिकमत तापमान- 24 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 8 डिग्री सेल्सियस
-सूर्यास्त का समय: 5:26 बजे
-सूर्योदय का समय: 7:05 बजे
-सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। दिनभर धूप खिलने से सर्दी से हल्की राहत मिलने की संभावना है। हवा की रफ्तार मध्यम रहने से प्रदूषण से राहत नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें