फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बाद बरसेंगे बदरा: दिल्ली में 30 सितंबर को बारिश की संभावना, तब तक जारी रहेगा धूप-छांव का खेल

Tue, 28 Sep 2021 12:27 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार से फिर से कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई है। यह बारिश रुक-रुक के दो अक्तूबर तक होगी। बीच-बीच में धूप व बादल आसमान में आते-जाते रहेंगे। उसके बाद आसमान साफ रहने लगेगा। 
विज्ञापन
आसमान में छाए काले बादल - फोटो : मनीष शर्मा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में बीते तीन दिन से बारिश पर ब्रेक लगा हुआ है। आसमान में बादलों व धूप की लुकाछिपी चलती रहेगी है। कभी बादल कभी धूप का यह खेल अभी चलता रहेगा। दो दिन के बाद मौसम में बदलाव होगा। इस बदलाव के कारण 30 सितंबर से फिर से हल्की बारिश का दौर शुरू होगा, यह दो अक्तूबर तक जारी रहने की संभावना है। हालांकि यह बारिश कुछ स्थानों पर ही होगी। इस कारण तापमान में भी गिरावट होगी।

विज्ञापन


मौसम में बदलाव के कारण अब तापमान भी कम होने लगा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी रही। इस कारण से तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम अधिकतम तापमान मुंगेशपुर में 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि जाफरपुर केंद्र पर 32.5 डिग्री सेल्सियस व मयूर विहार में 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार से फिर से कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई है। यह बारिश रुक-रुक के दो अक्तूबर तक होगी। बीच-बीच में धूप व बादल आसमान में आते-जाते रहेंगे। उसके बाद आसमान साफ रहने लगेगा। इस दौरान तापमान 33 डिग्री से 35 डिग्री के बीच बने रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वानुमान:
आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।
अधिकतम तापमान: 34.3 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 26.0 डिग्री सेल्सियस
28 सितंबर को सूर्यास्त: शाम 6 बजकर 11 मिनट
29 सितंबर को सूर्योदय: सुबह 6 बजकर 13 मिनट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें