फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजात: मनीष सिसोदिया बोले- जलजमाव से मुक्ति के लिए माइक्रोलेवल पर हो काम, सभी एजेंसियों का साथ जरूरी

Fri, 03 Sep 2021 06:49 PM IST
Vikas Kumar डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

जल जमाव की समस्या को लेकर शुक्रवार को दिल्ली सरकार ने उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में उप-राज्यपाल अनिल बैजल, उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पीडब्लूडी मंत्री सतेंद्र जैन सहित वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बारिश के बाद हुआ जल भराव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले तीन दिन से दिल्ली में हुई लगातार बारिश ने आम जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। जगह-जगह सड़कों पर पानी भर गया और लोगों के घरों-दुकानों में पानी भर गया। इसके कारण लोगों को काफी नुकसान हुआ। इस समस्या पर टिप्पणी करते हुए दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि राजधानी में उन सभी जगहों को चिन्हित किया जाएगा जहां जलजमाव होता है। उन्होंने कहा कि इन सभी जगहों पर जलजमाव न हो, इसके लिए सभी एजेंसियों को मिलकर काम करने की जरूरत है।

विज्ञापन


जल जमाव की समस्या को लेकर शुक्रवार को दिल्ली सरकार ने उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में उप-राज्यपाल अनिल बैजल, उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पीडब्लूडी मंत्री सतेंद्र जैन सहित वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक के बाद उप-मुख्यमंत्री सिसोदिया ने कहा कि इस साल पिछले कई सालों से ज्यादा बारिश हुई है जिसके कारण जगह-जगह पर जल जमाव हुआ और इसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वे सभी अधिकारियों को इसके संदर्भ में तत्काल उचित कदम उठाने के लिए आदेश देंगे जिससे भविष्य में इस तरह की स्थिति पैदा न हो। इसके संदर्भ में तत्काल और लंबी अवधि की रणनीति बनाने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें