फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जवल होगा भविष्य: मनीष सिसोदिया बोले- ओलंपियन और चैंपियन खिलाड़ियों की फैक्टरी बनेगी दिल्ली

Fri, 03 Sep 2021 06:43 PM IST
Vikas Kumar डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ओलंपिक में चीन, अमेरिका, रूस का दबदबा है। आज हमारा देश एक-एक मेडल के लिए संघर्ष करते हुए दिखता है, लेकिन जल्दी ही यह तस्वीर बदलेगी और भारत मेडल हासिल करने वाले देशों की तालिका में शीर्ष पर होगा।
विज्ञापन
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : twitter.com/msisodia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि कुछ ही वर्षों में दिल्ली ओलंपिक खेलों में जीतने वाले दमदार चैंपियन खिलाड़ियों को पैदा करने वाली फैक्टरी बन जाएगी। यह करिश्मा दिल्ली सरकार के प्रयास से बनी दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के जरिए होगा। यूनिवर्सिटी में विश्व स्तर के खिलाड़ी पैदा किए जाएंगे। लेकिन इन खिलाड़ियों को सामान्य औपचारिक शिक्षा भी दी जाएगी। इससे हर अभिभावक अपने बच्चे को ऐसे माहौल में पढ़ाना चाहेगा जहां उसका भविष्य उज्जवल हो। वह खिलाड़ी बनने के अपने सपने को पूरा करने के साथ-साथ अपनी पढ़ाई भी कर सके।

विज्ञापन


शुक्रवार को दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की पहली बैठक के बाद लोगों को संबोधित करते हुए उप-मुख्यमंत्री सिसोदिया ने कहा कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हमारी कोशिश है कि जब हम अपनी आजादी का 100वां साल मना रहे होंगे, उस समय तक दिल्ली में खेलों का इतना बुनियादी ढांचा विकसित रहे कि दिल्ली ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सके। उन्होंने कहा कि यह सपना दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के जरिए पूरा किया जाएगा।

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ओलंपिक में चीन, अमेरिका, रूस का दबदबा है। आज हमारा देश एक-एक मेडल के लिए संघर्ष करते हुए दिखता है, लेकिन जल्दी ही यह तस्वीर बदलेगी और भारत मेडल हासिल करने वाले देशों की तालिका में शीर्ष पर होगा।
विज्ञापन


दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की उप-कुलपति कर्णम मल्लेश्वरी ने कहा कि देश में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। हमारे युवा खिलाड़ियों में वैश्विक स्तर का प्रदर्शन करने की क्षमता है। लेकिन इन प्रतिभाओं को सही समय पर तरासने की जरूरत है। बिना सुविधाओं के यही प्रतिभाएं अपना दम तोड़ देती हैं और देश खेलों की दुनिया में फिसड्डी रह जाता है। लेकिन दिल्ली सरकार के इस प्रयास से उन्हें भी उम्मीद है कि देश जल्दी ही खेलों की दुनिया में भी एक महाशक्ति बनकर उभरेगा।
विज्ञापन


दिल्ली स्पोर्टस यूनिवर्सिटी के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट में कुल 15 सदस्य हैं। इनमें 7 एक्स-ऑफिसियो और 8 नामित सदस्य शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें