फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तेरे करण को जान से मार दूंगा': धमकी देकर आरोपी ने चला दी मां पर गोली, अब अस्पताल में जिंदगी से लड़ रही जंग

Mon, 11 Sep 2023 06:57 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली में झगड़े का बदला लेने युवक के घर पहुंचे हमलावरों ने उसकी मां को गोली मार दी। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। युवक और उसके दोस्त का एक युवक से झगड़ा हो गया था। रात में आरोपी अपने दोस्त को लेकर पीड़ित के घर पहुंचा था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भलस्वा डेयरी इलाके में रविवार रात झगड़ा का बदला लेने पहुंचे हमलावरों ने युवक की मां को गोली मार दी। गोली महिला के कंधे पर लगी है। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला के बेटे के बयान पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। घायल महिला की पहचान सुशीला के रूप में हुई है। वह अपने पति हरिसिंह, बेटा करण और बेटी के साथ एफ ब्लॉक एसएसएन कॉलोनी भलस्वा में रहती है। 

विज्ञापन

पुलिस को मिली थी गोली कांड की सूचना
पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार रात करीब 11.05 बजे एफ ब्लॉक में महिला को गोली मारने की जानकारी मिली। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को पता चला कि सुशीला नाम की महिला को गोली लगी है और परिवार वाले उसे इलाज के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले गए हैं।

किसी विवाद को लेकर हुआ था झगड़ा
अस्पताल में मिले सुशीला के बेटे करण ने बताया कि रात सात बजे वह अपने दोस्त रवि के साथ स्वरूप नगर स्थित शराब की दुकान के पास खड़े थे। तभी इलाके का रहने वाला मोनू वहां आया। उसका रवि से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। वह रवि के साथ मारपीट करने लगा। करण बीच बचाव कर मामले को शांत करने की कोशिश करने लगा। 

आरोपी ने बुलाए थे अपने दोस्त
मोनू ने अपने दोस्त दीपक को फोन कर बताया कि करण और रवि के साथ झगड़ा होने की बात बताई। दीपक ने करण और रवि को अंजाम भुगतने की धमकी दी। आरोप है कि रात करीब 9 बजे मोनू और दीपक करण के घर के बाहर पहुंचे। 
विज्ञापन

जान से मारने की धमकी देने पहुंचा था आरोपी
दोनों करण का नाम लेकर गाली गलौज और उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। यह सुनकर करण की मां सुशीला देवी और बहन मोनू और दीपक को शांत करने की कोशिश करने लगी। लेकिन दीपक ने सुशीला पर गोली चला दी और वहां से फरार हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुशीला को लोकनायक अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें