ग्रेटर नोएडा में 12 सितंबर को द्रोणाचार्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसके मद्देनजर जिले में स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। स्कूलों के प्रधानाचार्यों को भेजे गए आदेश में कहा गया है कि निर्देश का कड़ाई से पालन किया जाए। जानकारी के लिए बता दें कि दनकौर टाउन में द्रोणाचार्य मेला सबसे प्रसिद्ध मेला है।
यह मेला बड़े स्तर पर हर साल आयोजित किया जाता है। जिसको लेकर पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ रास्ते अवरुद्ध किए जाएंगे। ऐसे में एहतियात के तौर पर स्कूलों को बंद किया जाएगा। स्कूलों को बंद रखने के साथ ही सार्वजनिक कार्यक्रमों पर भी रोक रहेगी।