फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: 'हेलो, किसी ने मुझपर बंदूक तान दी है', मौके पर पहुंची पुलिस का सिर चकराया, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 25 Jul 2022 01:47 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरोपी अरविंद (39) बाइक से कहीं जा रहे थे। रास्ते में एक कार ने तेजी से पार होते हुए उसपर बारिश के पानी की छींटें मार दी थी। इससे वह भीग गया और उसके कपड़े गंदे हो गए थे। कार चालक को सबक सिखाने के लिए उसने पुलिस को झूठा फोन किया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को गलत सूचना देने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने पुलिस को फोन कर यह सूचना दी थी कि मुंडका इलाके में किसी ने उसके सिर पर बंदूक तान दी है।
विज्ञापन


बाहरी जिले के डीसीपी समीर शर्मा ने बताया कि 22 जुलाई को आरोपी अरविंद (39) बाइक से कहीं जा रहे थे। रास्ते में एक कार ने तेजी से पार होते हुए उसपर बारिश के पानी की छींटें मार दी थी। इससे वह भीग गया और उसके कपड़े गंदे हो गए थे। कार चालक को सबक सिखाने के लिए उसने पुलिस को झूठा फोन किया था।

आरोपी गैस एजेंसी में काम करता है। उसने मुंडका थाने में फोन कर कहा कि कार चालक ने उसपर पिस्तौल तान दी है। इसपर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां नहीं था। उसका फोन भी स्विच ऑफ था।
विज्ञापन


अगले दिन जब पुलिस ने उससे संपर्क करने की कोशिश की तो पूछताछ में उसने बताया कि कार चालक को फंसाने के इरादे से उसने झूठी कॉल की थी। इसके बाद उसने खुद अपना फोन बंद कर लिया था।
विज्ञापन


मुंडका निवासी आरोपी अरविंद कुमार को पुलिस ने आईपीसी की धारा 182 के तहत गिरफ्तार किया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें