फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Dengue Cases: दिल्ली में बढ़ रहा डेंगू का खतरा, इस साल रिकॉर्ड मामले दर्ज, 159 लोग चपेट में आए

Mon, 25 Jul 2022 12:56 PM IST
किरन रौतेला एएनआई, दिल्ली

सार

दिल्ली में कोरोना के साथ डेंगू का खतरा बढ़ने लगा है। इस साल अब तक रिकॉर्ड केस दर्ज किए गए हैं। एमसीडी की साप्ताहिक रिपोर्ट से पता चला है कि दिल्ली में डेंगू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस वर्ष 159 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन
डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली में मच्छरों से फैलने वाली बीमारी डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कई लोग इसकी चपेट में आ गए हैं।  दिल्ली नगर निगम ने सोमवार को एक रिपोर्ट जारी की, जिसमें इस साल के कुल डेंगू के मामले और जुलाई महीने के मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन


नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में इस साल 159 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। वहीं सिर्फ जुलाई में 16 मामले दर्ज किए गए। एमसीडी द्वारा सोमवार को जारी की गई मच्छरजनित बीमारियों की साप्ताहिक रिपोर्ट से पता चला है कि दिल्ली में डेंगू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। नजफगढ़ और पश्चिमी दिल्ली में सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं।

इस साल दर्ज हुए रिकॉर्ड मामले

एमसीडी की रिपोर्ट से पता चला है कि दिल्ली में साल भर में डेंगू के मामलों की बात करें तो पिछले साल रिकॉर्ड 9,613 मामले आए थे, 2020 में 1,072, 2019 में 2,036, 2018 में 2,798 और 2017 में 4,726 मामले दर्ज किए गए थे।


मच्छरों के खिलाफ जागरूकता अभियान

मामलों को देखते हुए एमसीडी ने जन जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। जिसके  तहत घरों का दौरा कर मच्छर रोधी दवा का छिड़काव किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें