फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: अपने ही बच्चों की बेहरमी से पिटाई करती थी महिला, पति ने की शिकायत, वीडियो देखकर दहल जाएगा दिल

Wed, 03 Nov 2021 06:34 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने महिला का वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को बेरहमी से पीटती नजर आ रही है। बच्चों की चीख सुनकर भी उसका दिल नहीं पसीज रहा है।
विज्ञापन
बच्चों की पिटाई करते हुए महिला का वीडियो वायरल - फोटो : ट्विटर@SwatiJaiHind
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहते हैं कि पूत कपूत हो सकता है, लेकिन एक मां कभी कुमाता नहीं हो सकती। लेकिन ममता की सभी मान्यताओं को दिल्ली की एक महिला ने ध्वस्त कर दिया है। महिला आयोग के सामने एक दिल दहला देने वाला मामला आया है। एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी के खिलाफ बच्चों की बेरहमी के पिटाई करने की शिकायत की है।
विज्ञापन


महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने महिला का वीडियो शेयर करते हुए मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति ने वीडियो के साथ अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत की है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह दो छोटे बच्चों को उनकी खुद की मां बेरहमी से मार रही है। 

उन्होंने आगे लिखा कि इस मामले में हम पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। इस महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाकर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। स्वाति मालीवाल ने जो वीडियो साझा किया है उसे देखकर वाकई लोगों के मुंह से आह निकल जा रही है। सभी को बच्चों पर दया आ रही है और लोग उस निर्दयी मां को कोस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें