फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भारत वंदना पार्क साइट का किया निरीक्षण, कमी मिलने पर अधिकारियों को दिए सुधारने के निर्देश

Sun, 12 Jun 2022 04:15 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

उपराज्यपाल ने कहा कि यह प्रतिष्ठित परियोजना न केवल राजधानी के दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र के परिदृश्य में बड़ा बदलाव लाएगी, बल्कि यहां आने वाले आगंतुकों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को समझना आसान होगा।
विज्ञापन
विनय कुमार सक्सेना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शनिवार को द्वारका में निर्माणाधीन भारत वंदना पार्क की साइट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने दिल्ली विकास प्राधिकरण और राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम के अधिकारियों से कहा कि पार्क की गुणवत्ता में किसी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। जब तक इसका निर्माण नहीं हो जाता वह हर महीने इसका निरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन


उपराज्यपाल ने डीडीए और एनबीसीसी के वरिष्ठ अधिकारियों से कहा कि वह इसके निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की गुणवत्ता की नियमित जांच करें और सुनिश्चित करें कि उच्चतम मानकों वाली निर्माण सामग्री ही इस्तेमाल हो। साथ ही, निर्माण निर्धारित समय सीमा से पहले किया जाए। कोरोना महामारी के कारण निर्माण कार्य बाधित रहा, लेकिन मौजूदा समय इसकी कार्य प्रगति से उपराज्यपाल संतुष्ट थे। 15 अगस्त 2023 से पहले इसका निर्माण कार्य पूरा होना है।

उपराज्यपाल ने कहा कि यह प्रतिष्ठित परियोजना न केवल राजधानी के दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र के परिदृश्य में बड़ा बदलाव लाएगी, बल्कि यहां आने वाले आगंतुकों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को समझना आसान होगा। आगंतुकों को यहां पर मनोरंजक के साथ-साथ सीखने समझने का भी एक अलग माहौल मिलेगा।
विज्ञापन


यहां दिखेगा मिनी इंडिया
भारत वंदना पार्क डीडीए और एनबीसीसी की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है। इसे खासकर देश की आजादी के 75वें वर्ष आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी में मिनी इंडिया बनाना है। करीब 200 एकड़ में कमल के आकार में तैयार होने वाले इस पार्क में इको जोन, वाटर बॉडी, बोटेनिकल गार्डन के साथ-साथ विभिन्न राज्यों के मशहूर पर्यटन स्थल की झलक देखने को मिलेगी। यहां पर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक, भाषाई और भौगोलिक विविधता के सभी रंग देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें