आतिशी ने कहा कि हमारा एजुकेशन सिस्टम अभी तक बच्चों को अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार के विकल्प ढूंढना सिखाता था, लेकिन आंत्रप्रेन्योरशिप माइंडसेट करिकुलम और बिजनेस ब्लास्टर प्रोग्राम के जरिये स्कूली छात्रों को बिजनेस के हुनर सीखने को मिले।
शिक्षा के क्षेत्र व सरकारी स्कूलों की कायापलट करने में योगदान देने के लिए कालकाजी से विधायक आतिशी को करियर चेंजमेकर ऑफ द डिकेड अवार्ड से नवाजा गया है। शनिवार को करिअर गाइड द्वारा आयोजित समिट में आतिशी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह सम्मान पाना गर्व की बात है।
विज्ञापन
आतिशी दिल्ली विधानसभा की शिक्षा स्थायी समिति की अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने सरकारी स्कूलों और शिक्षा प्रणाली को दुरुस्त करने के लिए केजरीवाल सरकार द्वारा उठाए गए कदमों और सुधारों पर जानकारी दी।
आतिशी ने कहा कि हमने पहले सरकारी स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर को विश्वस्तरीय बनाया, शिक्षकों को विदेशों से शानदार ट्रेनिंग दिलवाई, कक्षाओं में नवाचारों को अपनाया, बच्चों के लिए हैपीनेस करिकुलम, आंत्रप्रेन्योरशिप माइंडसेट करिकुलम और बिजनेस ब्लास्टर जैसे प्रोग्राम शुरू किए। इससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ा और रिजल्ट सुधरा।
विज्ञापन
कई साल से दिल्ली सरकार के स्कूल बोर्ड रिजल्ट में प्राइवेट स्कूलों को मात दे रहे हैं। आतिशी ने कहा कि हमारा एजुकेशन सिस्टम अभी तक बच्चों को अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार के विकल्प ढूंढना सिखाता था, लेकिन आंत्रप्रेन्योरशिप माइंडसेट करिकुलम और बिजनेस ब्लास्टर प्रोग्राम के जरिये स्कूली छात्रों को बिजनेस के हुनर सीखने को मिले। इसे सीखकर बच्चे भविष्य में नौकरी पाने वाले नहीं नौकरी देने वाले बन पाएंगे।