फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: जलजमाव से परेशान होकर सड़क पर बैठे मुंडका के लोग, रोहतक रोड पर लगा 15 किमी लंबा जाम

Mon, 20 Sep 2021 12:50 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारी संख्या में ग्रामीणों ने मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास टीकरी बॉर्डर की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा कर दी है। भारी संख्या में लोग सड़क पर बैठ गए हैं
विज्ञापन
जाम की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुंडका गांव के लोग कई महीनों से जलजमाव की समस्या से परेशान हैं। इससे तंग आकर सोमवार को भारी संख्या में ग्रामीणों ने मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास टीकरी बॉर्डर की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा कर दी है। भारी संख्या में लोग सड़क पर बैठ गए हैं, जिसकी वजह से दिल्ली-हरियाणा राष्ट्रीय राजमार्ग (रोहतक रोड) पर करीब 15 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। 
विज्ञापन


खराब सड़क और व्यवस्था से परेशान हैं लोग
ग्रामीण यह धरना पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के भाई एवं पूर्व महापौर आजाद सिंह के नेतृत्व में कर रहे हैं। धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि उनके गांव की कई सड़कें गड्ढों से भरी हुई हैं और ड्रेनेज की व्यवस्था इतनी खराब है कि एक बार बारिश होने के बाद कई दिनों पर बाढ़ जैसी स्थिति बनी रहती है।

यातायात पुलिस ने जारी किया अलर्ट
भारी जाम को देखते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने दोनों तरफ की सड़क बंद कर ट्रैफिक को डायवर्ट करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ग्रामीणों से बातचीत कर मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री केजरीवाल से ठोस आश्वासन की मांग पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन


इस बारे में यातायात पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी है। पुलिस ने लिखा है कि मुंडका मेट्रो स्टेशन के नीचे प्रदर्शन के कारण दोनों साइड का ट्रैफिक बंद कर दिया है। ट्रैफिक को नांगलोई पानी की टंकी से नजफगढ़ की तरफ व घेवरा मोड़ से कंझावला की तरफ मोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें