फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather News: पांच से नौ जनवरी तक हल्की बूंदाबांदी संभव, जानिए कैसा रहेगा मौसम

Tue, 04 Jan 2022 08:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में सोमवार को एक बार फिर से धूप खिली और इससे ठंड से राहत मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 21.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली में काफी दिनों से कड़ाके की ठंड लोगों को परेशान किए हुए है। दिन में खिली धूप थोड़ी राहत प्रदान कर रही है, लेकिन सुबह और शाम ठिठुरन बढ़ रही है। अब मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार से धूप की जगह बादल लेंगे और इसके साथ हल्की बारिश होगी। राहत की बात यह है कि इससे सर्दी पर कुछ ब्रेक लगेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से बढ़कर 10 से 11 डिग्री तक पहुंच जाएगा। 

विज्ञापन


दिल्ली में सोमवार को एक बार फिर से धूप खिली और इससे ठंड से राहत मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 21.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 




रविवार को अधिकतम तापमान 20.4 और न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में पांच जनवरी से हल्की बारिश का दौर शुरू होगा। यह हल्की बारिश रविवार (नौ जनवरी) तक जारी रहेगी। 
विज्ञापन


विभाग ने चार जनवरी को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहने की संभावना जताई है। पांच जनवरी से न्यूनतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। पांच व छह जनवरी को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, सात व आठ जनवरी को 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। नौ जनवरी से अधिकतम तापमान में गिरावट होनी शुरू होगी।

विज्ञापन

  • पूर्वानुमान: आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे, सुबह केसमय हल्की धुंध रहेगी। 
  • अधिकतम तापमान: 21.5 डिग्री सेल्सियस 
  • न्यूनतम तापमान: 05.4 डिग्री सेल्सियस
  • 04 जनवरी को सूर्यास्त: शाम 5:38 मिनट
  • 05 जनवरी को सूर्योदय: सुबह 7:15 मिनट

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें