फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Forecast Delhi: दिल्ली एनसीआर में बदला मौसम, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी झमाझम बारिश

Tue, 21 Jun 2022 12:22 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देखते देखते बारिश की फुहारों से दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्र भीग गए। झमाझम बारिश से पारा अचानक नीचे गिर पड़ा है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन
यूपी व दिल्ली एनसीआर में बारिश - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली, नोएडा और आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह अचानक मौसम के करवट ले ली। देखते देखते बारिश की फुहारों से दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्र भीग गए। झमाझम बारिश से पारा अचानक नीचे गिर पड़ा है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन

  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। विभाग ने बताया है कि झारखंड, बिहार और दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों की ओर मानसून आगे बढ़ रहा है। अनुमान जताया है कि अगले पांच दिनों में पश्चिमी पट पर मूसलाधार बारिश हो सकती है। इसके अलावा उत्तर, मध्यम और पूर्वी भारत के राज्यों में भी तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना है। 

मौसम वैज्ञानिकों ने पहले अंदाजा लगाया था कि दिल्ली में मानसून सामान्य तिथि से दो दिन पहले यानी 25 जून तक पहुंचेगा। हालांकि, अब यह अपने सामान्य समय पर ही राजधानी से टकराएगा। आईएमडी के मुताबिक, मानसून 27 जून तक आसपास दिल्ली पहुंचेगा। वैज्ञानिकों ने बताया, दिल्ली में फिलहाल प्री मानसूनी गतिविधियां बनी हुई हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही उम्मीद जताई थी कि दिल्ली में मंगलवार को हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि बुधवार को एक बार फिर पारा चढ़ने की संभावना है। इससे लोगों को एक बार फिर गर्मी से परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें