फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा नगर कांड : एसआईटी ने एक किशोरी समेत दो और को पकड़ा, पूछताछ जारी

Fri, 04 Feb 2022 03:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

इस मामले में वर्षा और शालू के शामिल होने की बात सामने आने पर बृहस्पतिवार को दोनों को औपचारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया। 
 
विज्ञापन
कस्तूरबा नगर केस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विवेक विहार के कस्तूरबा नगर में महिला से हैवानियत मामले में एसआईटी ने एक किशोरी सहित दो आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को एसआईटी ने वर्षा और शालू नाम की दो महिलाओं को रिमांड पर लिया था। महिला की बहन ने पुलिस को एक शिकायत दी थी, जिसमें उसने अपने साथ छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया था। इस मामले में वर्षा और शालू के शामिल होने की बात सामने आने पर बृहस्पतिवार को दोनों को औपचारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


एसआईटी की टीम ने मंगलवार को वर्षा और शालू से पूछताछ की। इसके आधार पर बुधवार को चार महिलाओं कोमल, रेखा, गुड़िया और रीना को गिरफ्तार किया था। एसआईटी की टीम ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की। इसके बाद मामले में एक किशोरी और राजीव नाम के युवक का भी नाम सामने आया। एसआईटी ने इलाके में दबिश देकर 17 साल की किशोरी को पकड़ लिया और बाद में राजीव को गिरफ्तार कर लिया। 

राजीव आरोपियों का रिश्तेदार है और उस पर आरोप है कि वह घटना के समय लोगों को उकसा रहा था। वहीं किशोरी महिला को प्रताड़ित करने के दौरान कमरे में मौजूद थी।  पूछताछ में चार अन्य आरोपियों के शामिल होने की बात सामने आई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। 
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी घटना के समय मौके पर मौजूद थे। सीसीटीवी और वीडियो फुटेज में भी आरोपी कैद हैं। मामले की जांच कर रही एसआईटी की टीम आरोपियों के बयान और मौजूद साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि बाकी बचे चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें