उत्तरी दिल्ली नगर निगम के कई इलाकों में शुक्रवार को पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। पाइपलाइन में लीकेज होने से शुक्रवार को दुरुस्त किया जाएगा। दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार बख्तावरपुर, झिंगोला, तिगीपुर, कुशक नंबर-तीन, मोहम्मदपुर, सिंघू, पल्ला, ताजपुर, अकबरपुर माजरा, अलीपुर, जींदपुर, बकोली, खामपुर, बुधपुर, हमीदपुर गांव, होलम्बी कलां, होलम्बी खुर्द, खेड़ा कलां, खेड़ा खुर्द, मामूरपुर, नरेला, जेजे क्लस्टर नरेला, डीडीए क्षेत्र नरेला की नियमित कॉलोनी, मेट्रो विहार, नंगली पूना गांव, कादीपुर गांव, मुखमेलपुर गांव, इब्राहिमपुर, संत नगर, बुराड़ी, संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर, समयपुर गांव, बादली गांव और लीबासपुर गांव आदि में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।