फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालच बुरी बला: महिला ने केबीसी में करोड़पति बनने के चक्कर में गंवा दिए साढ़े आठ लाख रुपये

Tue, 21 Dec 2021 09:18 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

आरोपियों का कहना था कि सरोज ने यदि यह रकम नहीं दी तो पहले दी गई सारी रकम बर्बाद हो जाएगी। उसके बाद करीब दस साल में रकम मिल पाएगी। ठगी का अहसास होने पर सरोज ने मामले की सूचना पुलिस को दी। उत्तर-पूर्वी जिले के साइबर सेल थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में एक महिला ने केबीसी में करोड़पति बनने अपने साढ़े आठ लाख रुपये गंवा दिए। आरोपियों ने महिला के मोबाइल पर एसएमएस कर केबीसी के लक्की ड्रॉ में चयन होने और 25 लाख जीतने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी धीरे-धीरे महिला से अलग-अलग मदों में रुपये ऐंठने लगे। चार दिनों के भीतर साढ़े आठ लाख रुपये लेने के बाद भी आरोपी डेढ़ लाख की मांग करने लगे। परेशान होकर पीड़िता ने उत्तर-पूर्वी जिले के साइबर थाने में की। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टेक्नीकल सर्विलांस की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़िता सरोज देवी (39) परिवार के साथ महालक्ष्मी एंक्लेव, करावल नगर में रहती हैं। इनके पति भगवान सिंह का अपना कारोबार है। नौ अक्तूबर को सरोज के मोबाइल पर दो अलग-अलग नंबरों से एसएमएस आया था। उसमें दावा किया गया था कि सरोज ने लक्की ड्रॉ में 25 लाख जीते हैं। केबीसी में शामिल होने पर सरोज को 25 लाख मिलने के अलावा एक करोड़ जीतने संभावना भी है।

आरोपियों ने सरोज का विश्वास जीतने के बाद उसे केबीसी में शामिल होने के लिए कुछ रकम देने की बात की। पहले आरोपियों ने पेटीएम के जरिये 12, 28 और 55 हजार रुपये ले लिये। इसके बाद गूगल पे, फोनपे और पेटीएम से लगातार आरोपी सरोज से रुपये ऐंठने लगे। करीब चार दिनों के भीतर सरोज ने अलग-अलग खातों में करीब साढ़े आठ लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद भी आरोपी 1.50 लाख रुपये मांगते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें