फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराजगी: कुत्ते ने काटा तो भड़के जज साहब, पहले मालकिन के खिलाफ दर्ज कराया केस, पुलिस से बोले- सख्त कार्रवाई करो

Wed, 01 Dec 2021 10:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पूर्वी दिल्ली के मधु विहार स्थित आईपी एक्सटेंशन में जज साहब को एक कुत्ते ने काट लिया। कड़कड़डूमा के महानगर दंडाधिकारी की शिकायत पर कुत्ते की मालकिन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना पार्क के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के मधु विहार स्थित आईपी एक्सटेंशन में एक पालतु कुत्ते ने कड़कड़डूमा के महानगर दंडाधिकारी को काट लिया। पीड़ित अरविंद देव ने घर पहुंचकर मामले की सूचना पुलिस को दी। बाद में जख्मी हालत में उनको पहले एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनको आरएमएल अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


इलाज के बाद उनको छुट्टी दे दी गई। महानगर दंडाधिकारी की शिकायत पर मधु विहार थाना पुलिस ने कुत्ते की मालकिन महिला रितु सेठी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना पार्क के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस उसके आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक अरविंद देव परिवार के साथ जयलक्ष्मी अपार्टमेंट, आईपी एक्सटेंशन में रहते हैं। वह कड़कड़डूमा कोर्ट में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट (महानगर दंडाधिकारी) हैं। पुलिस को दिए बयान में अरविंद ने बताया कि सोमवार रात को वह अपनी सोसायटी के एक पार्क से होते हुए निकलकर जा रहे थे। 
विज्ञापन


इस दौरान उनको ध्यान आया कि अपना मोबाइल फोन वह कार में ही भूल आए हैं। वह वापस कार की ओर जाने लगे। इस दौरान पार्क में कुत्ता लेकर टहल रही रितु सेठी नामक महिला का जर्मन शेफर्ड कुत्ता उनकी ओर बढ़ने लगा। कुत्ते का इरादा भांपकर वह तेजी से कार की ओर बढ़ने लगे, तभी कुत्ते ने पीछे से आकर उनको काट लिया। 
विज्ञापन

शोर हुआ तो कुत्ते की मालकिन वहां पहुंची और कुत्ते द्वारा हल्की सी खरोंच लगने की बात करने लगी। अदविंद वहां से अपने घर आ गए। जख्म से खून निकलने पर अरविंद ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

इसके बाद अरविंद ने मामले की खबर पुलिस को दी। कुछ ही देर बाद पीसीआर वहां पहुंच गई। अरविंद को एलबीएस ले जाया गया, जहां से उनको आरएमएल अस्पताल भेज दिया गया। मंगलवार को अरविंद ने मामले की शिकायत पुलिस से की। 

अपनी शिकायत में अरविंद ने बताया कि उनकी सोसायटी में कई लोगों ने कुत्ते पाले हुए हैं। अक्सर आम लोगों पर कुत्ते हमला करते रहते हैं। अरविंद ने कुत्ते की मालकिन पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें