वीडियो कांफ्रेंसिंग केजरिए हुई बैठक में मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों से कहा कि कोविड वैक्सीनेशन की गति बढ़ाएं। पोर्टल से ग्रामवार ऐसे व्यक्तियों की सूची निकलवा ली जाए जिन्होंने अभी तक पहली डोज भी नहीं ली है। टीम भेजकर ऐसे लोगों का वैक्सीनेशन कराया जाए। लक्षित आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों को पहली डोज माह दिसंबर माह में अवश्य दे दी जाए। जिन व्यक्तियों की दूसरी डोज ओवर ड्यू हो गई है, उनको भी दूसरी डोज दे दी जाए।
उन्होंने वैक्सीनेशन में आजमगढ़ की सराहना की। कहा कि विश्व के अनेक देशों में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का संक्रमण फैल रहा है। इसके लिए जनता को अभी से जागरूक किया जाए। दूसरे देशों से राज्य में आ रहे प्रत्येक व्यक्ति की जांच करने व बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिये।