जेएनयू की एक छात्रा ने दो सीनियर्स पर रैगिंग का आरोप लगाया है। छात्रों ने अपनी शिकायत में लिखा है कि दो सीनियर छात्र उसे परेशान कर रहे हैं। इसके चलते अत्यधिक मनावैज्ञानिक दबाव में हूं।
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस एक बार फिर विवादों में है। जेएनयू की एक छात्रा ने दो सीनियर्स पर रैगिंग का आरोप लगाया है। छात्रों ने अपनी शिकायत में लिखा है कि दो सीनियर छात्र उसे परेशान कर रहे हैं। इसके चलते अत्यधिक मनावैज्ञानिक दबाव में हूं।
विज्ञापन
वहीं, इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुक्रवार को पुष्टि करते हुए कहा है कि छात्रा ने शिकायत दी है, इसके बाद जांच शुरू कर दी गई है। जो भी इस पूरे मामले में दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की होगी।
जेएनयू के चीफ प्रॉक्टर प्रो.रजनीश कुमार मिश्रा को 27 मई को लिखे पत्र के माध्यम से शिकायत दी गई है। इसमें छात्रा ने अधिकारियों से छात्रों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
छात्रा ने आरोप लगाया कि एक छात्रा उसकी पूर्व रूममेट है जो उसे ‘‘कपड़े, बर्तन आदि धोने जैसे काम करने के लिए मजबूर करती है। फरवरी में मेरे कैंपस में आने के बाद से दोनों सीनियर्स मुझे परेशान कर रहे हैं। पिछले तीन महीनों से मैं असाधारण मनोवैज्ञानिक दबाव में हूं। इसके चलते मैं बेहद परेशान हूं, कैंपस में रहना मुश्किल हो गया है। मुझे अपमानजक शब्दों का भी प्रयोग किया जाता है।