फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: आईटीबीपी के जवान ने खुद को मारी गोली, तीन मूर्ति भवन में था तैनात

Sun, 20 Feb 2022 02:54 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में एक आईटीबीपी के जवान ने खुद को गोली मार ली। इससे जवान की मौत हो गई।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य दिल्ली में रविवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक जवान ने खुद को अपनी सर्विस राइफल से गोली मार ली। इससे जवान की मौत हो गई। जवान तीन मूर्ति भवन की सुरक्षा में तैनात था। मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि कांस्टेबल वाई रेड्डी (31) सुबह करीब पांच बजे मृत पाए गए। उनकी इंसास राइफल उनके पास ही पड़ी थी। रेड्डी कर्नाटक के रहने वाले थे और करीब दो हफ्ते पहले ही 30 दिन की छुट्टी के बाद वापस लौटे थे।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि जवान के बिस्तर से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी और ससुर पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जवान की पिछले साल अक्तूबर में शादी हुई थी।

बता दें, पर्वतीय युद्ध में प्रशिक्षित आईटीबीपी मुख्य रूप से चीन के साथ लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तैनात रहती है। इसकी कई इकाइयां राष्ट्रीय राजधानी सहित देश के विभिन्न हिस्सों में कानून और व्यवस्था के कर्तव्यों को पूरा करने के लिए तैनात की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें