फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: आईपी यूनिवर्सिटी सर्वश्रेष्ठ एथलीट को देगी नकद पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी के कुलपति ने खेल महोत्सव में की 11 हजार रुपये देने की घोषणा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। खेल को बढ़ावा देने के लिए आईपी यूनिवर्सिटी वार्षिक खेल महोत्सव में अगले वर्ष से पुरुष और महिला श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ एथलीट को 11 हजार रुपये का नकद इनाम देगी। इसकी घोषणा यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ महेश वर्मा ने यूनिवर्सिटी के 20वें सालाना खेल महोत्सव के समापन समारोह में की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह इनाम निर्मल गोपाल फाउंडेशन के सौजन्य से दिया जाएगा। हमारा मकसद यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के साथ-साथ खेल संस्कृति को भी विकसित करना है। तभी छात्रों का सर्वांगीण विकास हो पाएगा। इसी उद्देश्य से यूनिवर्सिटी की दाखिला प्रक्रिया में भी खेल कोटा शुरू किया है। यूनिवर्सिटी के छात्र कल्याण निदेशालय की निदेशक प्रो. मनप्रीत कौर कांग के अनुसार यूनिवर्सिटी के दोनों कैंपस के अलावा 65 संस्थानों के तकरीबन 12 हजार छात्र-छात्राओं ने इस खेल महोत्सव में शिरकत की। इसमें अलग-अलग प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस खेल महोत्सव में अभिषेक लांबा और मृदुल आहूजा को सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें