फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ जाएगी इंटरनेट की गति: पीएम मोदी एक अक्तूबर को करेंगे 5जी सेवाओं के कामकाज का प्रदर्शन

Thu, 29 Sep 2022 11:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली मेट्रो सेक्टर 21 से सेक्टर 25, द्वारका में आने वाले इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर तक एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के विस्तार का निर्माण कर रहा है। प्रधानमंत्री को सुरंग के अंदर 5जी नेटवर्क के कामकाज को दिखाने के लिए चुना गया है।
 
विज्ञापन
पीएम मोदी फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अक्तूबर को हाई स्पीड मोबाइल इंटरनेट सुविधा के शुभारंभ के दौरान द्वारका सेक्टर 25 में दिल्ली मेट्रो के आगामी स्टेशन की भूमिगत सुरंग से 5जी सेवाओं के कामकाज का प्रदर्शन करेंगे। सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।प्रधानमंत्री एक अक्तूबर को यहां प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में देश में 5जी सेवाओं की शुरुआत करेंगे।

विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC)सेक्टर 21 मेट्रो स्टेशन से सेक्टर 25, द्वारका में आने वाले इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (IICC)तक एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के विस्तार का निर्माण कर रहा है। एक सूत्र ने कहा, "आने वाले आईआईसीसी परिसर में सुरंग के एक हिस्से को प्रधानमंत्री को सुरंग के अंदर 5जी नेटवर्क के कामकाज को दिखाने के लिए चुना गया है।

उपराज्यपाल ने हाल ही में डीएमआरसी के प्रतिनिधियों, एक निजी दूरसंचार कंपनी और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक में आयोजन की तैयारी की समीक्षा की।सुरंग के अंदर 5G सेटअप में दूरसंचार उपकरण, कैमरा, ऑप्टिकल फाइबर केबल शामिल हैं। DMRC ने 5G रोल-आउट के दौरान प्रदर्शन के लिए लॉजिस्टिक सपोर्ट प्रदान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें