फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी का भंडाफोड़, नाइजीरियन सहित दो गिफ्तार, 30 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त

Sun, 12 Sep 2021 05:56 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • डेविड अपने रासायनिक पदार्थ से हेरोइन बनाता था और मकान के ऊपरी हिस्से में इसकी यूनिट लगा रखी थी। मौके से कई उपकरण और बरतन बरामद किए गए हैं।
  • आरोपी नशीले पदार्थों की सप्लाई के लिए कार और स्कूटी का इस्तेमाल करते थे, जिन्हें जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
नशा तस्करी के आरोप में पकड़ गया बाबूलाल और नाइजीरियाई नागरिक डेविड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अंतरारष्ट्रीय नशा तस्करी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए एक विदेशी सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर तस्करी रैकेट से जुड़े तार खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों से 16.6 किलो नशीला पदार्थ बरामद किया गया है, जिसकी अंतराराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 30 करोड़ रुपये है।  आरोपियों के कब्जे से एक कार व स्कूटी को भी जब्त किया गया है। 

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गुप्ता सूचना मिलने के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया, जो अंतराराष्ट्रीय नशा तस्करी रैकेट से जुड़े हैं। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से 16.5 किलो मादक पदार्थ बरामद किया गया। इसमें 5.6 किलो हेरोइन, 1 किलो फीनोबार्बीटल और दस किलो रसायन है। गिरफ्तार आरोपियों में बाबू लाल और नाइजीरियन शिगोजी फोस्टर आकोफोर उर्फ डेविड है। डेविड यहां अवैध रूप से रह रहा था। वह दिल्ली से कोरियर सेवा के द्वारा अन्य देशों को हेरोइन भेजता था।  अतिरक्त पुलिस कमिश्नर अतरसिंह ने बताया कि एक सूचना के बाद इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह की टीम ने दोने आरोपियों को गिरफ्तार किया। बाबूलाल पुत्र चरण 44 फुटा रोड कराला कालोनी में रहता है जबकि डेविड उत्तमनगर के ओमविहार स्थित रामनगर में किराये के मकान में रह रहा था। डेविड अपने घर में रासायनिक पदार्थ से हेरोइन बनाता था और अपने मकान की ऊपरी हिस्से में इसकी यूनिट लगा रखी थी। मौके से कई उपकरण और बरतन बरामद किए गए हैं। आरोपी नशीले पदार्थों की सप्लाई के लिए कार और स्कूटी का इस्तेमाल करते थे, जिन्हें जब्त कर लिया है। 

विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
पकड़ने के लिए यूं बिछाया जाल
स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि नशा तस्करी रैकेट के कुछ लोग दिल्ली से हेरोइन की तस्करी कर बाहर भेजते हैं और स्थानीय लोगों को भी सप्लाई करते हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने इन लोगों पर नजर रखनी शुरू की। पड़ताल के दौरान रैकेट के दो तस्करों की पहचान की गई। करीब दो माह तक इन पर नजर रखने के बाद आठ सितंबर को सूचना मिली की बाबूलाल व और एक अन्य मंगोलपुरी में देर शाम श्मशान घाट के नजदीक किसी को हेरोइन सप्लाई देने आने वाले हैं। रात करीब 9.30 बजे पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।
रात करीब 11 बजे एक कार पहुंची और चालक उने श्मशाम घाट के दरवाजे के पास खड़ा कर दिया। इसके बाद एक व्यक्ति कार से बाहर निकलता है, जिसके पीठ पर एक बैग था। इसके बाद वह किसी का इंतजार करने लगता है। मुखबिर ने पुलिस टीम को  बताया कि यही बाबूलाल है। इस पर पुलिस ने घेरा बनाकर दबोच लिया।
तलाशी के दौरान उसके बैग से 4 किलो हेरोइन बरामद की गई। पूछताछ में उसने बताया कि यह हेरोइन वह रामनगर में रहने वाले नाइजीरियन डेविड से लेकर आया है। इसके बाद पुलिस ने 10 सितंबर को उसे भी गिफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें