पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
पकड़ने के लिए यूं बिछाया जाल
स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि नशा तस्करी रैकेट के कुछ लोग दिल्ली से हेरोइन की तस्करी कर बाहर भेजते हैं और स्थानीय लोगों को भी सप्लाई करते हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने इन लोगों पर नजर रखनी शुरू की। पड़ताल के दौरान रैकेट के दो तस्करों की पहचान की गई। करीब दो माह तक इन पर नजर रखने के बाद आठ सितंबर को सूचना मिली की बाबूलाल व और एक अन्य मंगोलपुरी में देर शाम श्मशान घाट के नजदीक किसी को हेरोइन सप्लाई देने आने वाले हैं। रात करीब 9.30 बजे पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।
रात करीब 11 बजे एक कार पहुंची और चालक उने श्मशाम घाट के दरवाजे के पास खड़ा कर दिया। इसके बाद एक व्यक्ति कार से बाहर निकलता है, जिसके पीठ पर एक बैग था। इसके बाद वह किसी का इंतजार करने लगता है। मुखबिर ने पुलिस टीम को बताया कि यही बाबूलाल है। इस पर पुलिस ने घेरा बनाकर दबोच लिया।
तलाशी के दौरान उसके बैग से 4 किलो हेरोइन बरामद की गई। पूछताछ में उसने बताया कि यह हेरोइन वह रामनगर में रहने वाले नाइजीरियन डेविड से लेकर आया है। इसके बाद पुलिस ने 10 सितंबर को उसे भी गिफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।