फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jamia Millia Islamia: कैंटीन के खाने में निकला कीड़ी, यूनिवर्सिटी में पीने के पानी की भी किल्लत

Thu, 29 Sep 2022 10:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

जामिया मिलिया इस्लामिया में पीने के पानी को लेकर समस्याएं आ रही हैं। खाने में कीड़े भी मिले हैं। एबीवीपी का आरोप है कि लगभग हर एक कैंटीन की यही हालत है।
विज्ञापन
जामिया यूनिवर्सिटि के खाने में कीड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से एक जामिया मिलिया इस्लामिया में बीते कुछ दिनों से पीने के पानी को लेकर समस्याएं आ रही हैं। इतना ही नहीं खाने में कीड़े भी मिले हैं। छात्रों का आरोप है कि लगभग हर एक कैंटीन की यही हालत है। कैंटीन में जहां छात्र बैठ कर खाना खाते हैं, वहां पीने का पानी तक नहीं है। छात्रों को पीने के पानी के लिए बोतल खरीदनी पड़ रही है।

विज्ञापन


छात्रों ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर  उनकी मांग पर सुनवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को विवश हो जाएंगे। 

जामिया के एबीवीपी के अध्यक्ष गुंजन सिंह खोखर का कहना है कि 12 सितंबर को पानी की समस्या को लेकर हमने कुलपति प्रो. नजमा अख्तर को मांगपत्र सौंपा था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।अभी भी पानी की समस्या हर जगह पर है, चाहे लॉ फैकल्टी हो या इंजीनियरिंग फैकल्टी। कई ऐसे छात्र  हैं, जो पानी की बोतल नहीं खरीद सकते हैं।आज इंजीनियरिंग के छात्र अल्ज़ियां के खाने में कीड़े मिले।
विज्ञापन


वहीं इकाई मंत्री निपुन सोलंकी ने बताया कि विश्वविद्यालय कैंपस दो साल बाद ओपन होने के बाद से छात्र ऐसे ही परेशान हो रहे हैं। खाने- पीने की समस्याएं लगातार बनी हुई हैं।अगर जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं होती हैं तो आंदोलन करेंगे ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें