फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: फर्जी वीजा पर विदेश भेजने वाले तीन एजेंट गिरफ्तार, चार लोगों को भेजा था आर्मीनिया

Sun, 05 Sep 2021 08:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

फर्जी वीजा देकर लोगों को विदेश भेजने वाले तीन एजेंट गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों ने चार लोगों को आर्मीनिया भेजा था। वहां फर्जी वीजा देखकर अधिकारियों ने आर्मीनिया से चारों लोगों को वापस भेज दिया था। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पुलिस ने पिछले साल से लेकर अब तक 99 एजेंटों को गिरफ्तार किया है।
 
विज्ञापन
पुलिस ने तीन एजेंट गिरफ्तार किए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पुलिस ने फर्जी वीजा देकर लोगों को विदेश भेजने वाले तीन एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चार युवकों से लाखों रुपये लेकर उन्हें आर्मीनिया भेज दिया था। जहां जांच में फर्जी वीजा पाए जाने पर उन्हें वापस भेज दिया गया था। एजेंटों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने पिछले साल से लेकर अब तक 99 एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। 
विज्ञापन


एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त विक्रम के. पोरवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी महबूब खान, गुरुग्राम निवासी महेश कुमार और ओखला निवासी सैफ बारी के रूप में हुई है। 25 अगस्त की रात मुजफ्फरनगर निवासी वसीम, मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद तनवीर और सलमान आर्मीनिया से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। 

जांच में इमीग्रेशन के अधिकारियों ने पाया कि चारों यात्री 24 अगस्त को दिल्ली से आर्मीनिया गए थे। लेकिन उनके पास फर्जी वीजा पाए जाने पर उन्हें वहां से वापस दिल्ली भेज दिया गया था। फर्जीवाड़ा कर विदेश जाने यात्रियों के खिलाफ इमीग्रेशन विभाग ने एयरपोर्ट थाना पुलिस को शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज कर चारों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पूछताछ में एक यात्री ने बताया कि उन लोगों ने सैफ नाम के एजेंट से वीजा लिया था। इसके लिए उन लोगों ने डेढ़-डेढ़ लाख रुपये दिए थे। पुलिस ने ओखला निवासी सैफ को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने गुरुग्राम से महेश कुमार और महबूब को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

जांच में पता चला कि महबूब खान इस फर्जीवाड़ा का मास्टरमाइंड है। वह विदेश जाने के इच्छुक लोगों की पहचान करता था और उन्हें वीजा/पासपोर्ट देने के बात कहकर लुभाता था। इच्छुक व्यक्ति के हामी भरने के बाद महबूब फर्जी ई-वीजा प्रदान करने के लिए सैफ और महेश को इनकी जानकारी मुहैया करता था। 
पुलिस के मुताबिक महबूब विदेश भेजने वाले फर्म में काम करता था। जबकि महेश और सैफ टिकटिंग एजेंट का काम करते थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट पुलिस लगातार एजेंटों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाती है। पिछले साल से लेकर अब तक पुलिस ने 99 एजेंटों को गिरफ्तार किया है। जिसमें वर्ष 2020 में 55 और इस वर्ष अगस्त माह तक 44 एजेंटों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें