इंडिया वाइड पेरेंट्स एसोसिएशन ने पीएम से नीट यूजी 2022 की डेट डेढ़ महीने आगे करने की मांग की है। उनका कहना है कि बोर्ड परीक्षा के चलते उन्हें तैयारी के लिए समय नहीं मिल पा रहा है।
इंडिया वाइड पेरेंट्स एसोसिएशन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इसमें पीएम से नीट यूजी 2022 की डेट 40 से 45 दिन आगे बढ़ाने की मांग रखी है। इसमें प्रधानमंत्री से नीट यूजी 2022 की डेट 17 जुलाई से आगे बढ़ाने के लिए दखल का आग्रह किया है।
विज्ञापन
इंडिया वाइड पेरेंट्स एसोसिएशन की ओर से एडवोकेट अनुभा सहाय ने पीएम को पत्र लिखा है। इसमें लिखा है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के समक्ष छात्रों ने परीक्षा की डेट आगे बढ़ाने की मांग रखी, लेकिन कोई राहत नहीं मिली है। इसीलिए छात्रों की मांग को देखते हुए नीट यूजी 2022 की डेट आगे बढ़ायी जाए।