फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह सरकारी अस्पतालों में 593 कोविड बेड बढ़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना मरीजों की सहूलियत के लिए 6 सरकारी अस्पतालों में 593 कोविड बेड बढ़ाए गए हैं। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, 6 अस्पतालों में वेंटिलेटर वाले आईसीयू बेड और सामान्य कोविड बेड बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

आदेश के मुताबिक, अस्पतालों में 593 सामान्य कोविड बेड और 187 वेंटिलेटर वाले आईसीयू बेड बढ़ाने को कहा गया है। इन 6 अस्पतालों में वेंटिलेटर के साथ वाले आईसीयू वाले बेड की मौजूदा कुल संख्या 300 है, जिसे अब बढ़ाकर 487 कर दिया गया है। वहीं सामान्य कोविड बेड की कुल संख्या 1320 है, जिसे बढ़ाकर 1913 कर दिया गया है। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
विज्ञापन

इन अस्पतालों में बेड बढ़ाए
- राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल
- बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल
- बुराड़ी अस्पताल
- अंबेडकर नगर अस्पताल
- दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल
- दीप चंद बंधु अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें