नई दिल्ली। राजधानी में कोरोना संक्रमण से खतरनाक होते हालात को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 101 निजी अस्पतालों को कोरोना मरीजों के लिए बेड आरक्षित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही 14 बड़े निजी अस्पतालों को कोविड विशेष बना दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 19 निजी अस्पतालों में 80 फीसदी और 82 अस्पतालों में 60 फीसदी आईसीयू बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा सरकार ने 100 से अधिक अन्य निजी अस्पतालों को भी कोरोना का इलाज शुरू करने और अपनी कुल क्षमता के 60 फीसदी वार्ड बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित करने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले सरकार ने इन अस्पतालों को अपने 50 फीसदी बेड कोरोना मरीजोें के लिए आरक्षित करने के निर्देश दिए थे, लेकिन मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए दोबारा अधिक बेड आरक्षित करने के आदेश दिए गए हैं। चार सरकारी अस्पताल भी कोविड विशेष हैं। इनमें बुराड़ी अस्पताल, राजीव गांधी सुपरस्पेशयलिटी अस्पताल, आंबेडकर नगर अस्पताल और दीप चंद बंधु अस्पताल शामिल है।
ये 14 निजी अस्पताल बने कोविड विशेष
-इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल
-होली फैमिली अस्पताल
-सर गंगाराम अस्पताल
-महाराजा अग्रसेन अस्पताल
-मैक्स सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल
फोर्टिस अस्पताल (शालीमार बाग)
-मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल (शालीमार बाग)
-वेंकटेश्वर अस्पताल
-श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट
- जयपुर गोल्डन अस्पताल
-माता चानन देवी अस्पताल
-पुष्पावती सिंघानिया अस्पताल
-मनीपाल अस्पताल
-सरोज सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल