फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल के विवाद में रेस्तरां मालिक ने कर्मचारियों के साथ ग्राहकों पर किया हमला, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
In dispute over the bill, the restaurant owner asked the employees
विज्ञापन
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार स्थित एक रेस्तरां में बिल जमा करने को लेकर हुए विवाद में खूब बवाल हुआ। ग्राहक ने ऑनलाइन भुगतान कर दिया, लेकिन मालिक मानने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद रेस्तरां मालिक राहुल ने कर्मचारियों के साथ मिलकर पीड़ित विकास, नरेंद्र और योगेंद्र पर लाठी-डंडों से हमला कर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सूचना मिलते ही पुलिस ने दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस रेस्तरां के सीसीटीवी कैमरों की मदद से पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित विकास मलिक (35) परिवार के साथ शाहदरा स्थित लोनी रोड पर रहता है। झिलमिल इलाके में विकास का पुरानी गाड़ी खरीदने और बेचने का कारोबार है। सोमवार रात वह दोस्त नरेंद्र और योगेंद्र के साथ प्रीत विहार स्थित एक रेस्तरां में खाना खाने गए थे। विकास के अनुसार, खाना खाने के बाद उनके दोस्त नरेंद्र ने ऑनलाइन खाने का बिल दे दिया। दोनों बाहर आ गए, लेकिन योगेंद्र किसी कारण अंदर रुक गया। वह जाने लगा तो रेस्तरां मालिक राहुल ने योगेंद्र से खाने का भुगतान मांगा। इस पर योगेंद्र ने भुगतान जमा होने की बात कही। उसने बताया कि नरेंद्र ने ऑनलाइन बिल जमा कर दिया है। इस पर राहुल मुकर गया। आरोप है कि राहुल ने तीनों को रोक लिया। बहस के बीच आरोपियों ने तीनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि तीनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें