स्पेशल सेल डीसीपी (सर्दन रेंज) जसमीत सिंह के अनुसार स्पेशल सेल ने मध्य प्रदेश के सेंधवा, खारगोन, धार व बुरहानपुर से अवैध हथियार लाकर दिल्ली-एनसीआर में अवैध हथियार सप्लाई करने वालों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया हुआ था।
61 वर्षीय बुजुर्ग पिछले 15 वर्षों से अवैध हथियारों की तस्करी करने में लगा हुआ था। 15 वर्षों में वह हजारों अवैध हथियारों की सप्लाई कर चुका है। पिछले तीन वर्ष में वह 500 से ज्यादा अवैध हथियारों की तस्करी कर चुका है। अवैध हथियार तस्कर कासिम मध्यप्रदेश से अवैध हथियार लाकर दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सप्लाई करता था। आरोपी के कब्जे से 10 स्वचालित पिस्तौल व 20 कारतूस बरामद किए गए हैं। हथियार की ये खेप चुनावों को देखते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश जानी थी।
विज्ञापन
स्पेशल सेल डीसीपी (सर्दन रेंज) जसमीत सिंह के अनुसार स्पेशल सेल ने मध्य प्रदेश के सेंधवा, खारगोन, धार व बुरहानपुर से अवैध हथियार लाकर दिल्ली-एनसीआर में अवैध हथियार सप्लाई करने वालों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया हुआ था। इसके तहत ये पता लगा कि गांव बकरई तहसील रथ जिला हमीरपुर यूपी निवासी कासिम अली अवैध हथियार सप्लाई करने में लगा हुआ है। करीब दो महीने की जांच के बाद इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह को 29 जनवरी को सूचना मिली थी कि कासिम अली रेलवे ब्रिज के पास, एमबी रोड पुल प्रह्लादपुर में आएगा। एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह की टीम ने यहां घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से .32 बोर की सात सेमी ऑटोमेटिक पिस्तौल व .315 ओर की तीन सिंगल सूट पिस्तौल बरामद की गईं।
आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा व पश्चिमी यूपी में 15 वर्षों से अवैध हथियारों की तस्करी कर रहा है। पहले ये कैरियर का काम कर रहा था, मगर पिछले पांच वर्षों से इसने अपना नेटवर्क बना लिया था। वह मध्य प्रदेश के मदवानी से अवैध हथियार निर्माता से अवैध हथियार खरीदता था। ये मध्य प्रदेश से अवैध पिस्टल 10 से 12 हजार रुपये में लाता था और उसे आगे बदमाशों को 20 हजार रुपये में बेचता था।