फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस की बड़ी सफलता, नकली पासपोर्ट और वीजा के खिलाफ अभियान में अबतक 99 गिरफ्तार

Sat, 04 Sep 2021 03:03 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने पिछले साल से लेकर अबतक पासपोर्ट और वीजा के मामले में धोखाधड़ी में शामिल 99 एजेंटों और मास्टरमाइंडों को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार के निर्देशन में काम कर रही टीम ने बीते 26 अगस्त को भी तीन एजेंटों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
भारतीय पासपोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने पासपोर्ट और वीजा के मामलों में फ्रॉड और धोखेबाजी करने वालों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पिछले साल से लेकर अबतक इस तरह की धोखाधड़ी में शामिल 99 एजेंटों और मास्टरमाइंडों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार के निर्देशन में काम कर रही टीम ने बीते 26 अगस्त को भी तीन एजेंटों को गिरफ्तार किया था। उनकी पहचान मुजफ्फरनगर निवासी महबूब खान, गुरुग्राम निवासी महेश कुमार और ओखला निवासी वसीम बरी के रूप में की गई थी।

पुलिस ने लोगों के अपील की है कि इस तरह के अपराधियों से सावधान रहें और सोशल मीडिया, कॉल, ई-मेल या किसी भी अन्य प्रचार के माध्यम से इनके शिकार में न आएं। आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने कहा है कि हम हवाई अड्डे को अपराध मुक्त बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। इस तरह की कोई भी संदिग्ध गतिविधि संज्ञान में आने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें