फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बहन ने तारीफ नहीं की तो युवक ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। नई दिल्ली में एक अनोखा मामला सामने आया है। मां व बहन ने युवक की तारीफ नहीं की, तो उसने शुक्रवार को जज की कोठी में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। तुगलक रोड थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक घर में एकलौता कमाने वाला था। छोटे भाई विशाल की कुछ महीने पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पिता की भी छह महीने पहले बीमारी से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 13, अकबर रोड में हाईकोर्ट के न्यायाधीश रहते हैं। यहां पर सर्वेंट क्वॉर्टर में प्रकाश (31) नाम का युवक अपनी मां, बहन के साथ रहता था। शुक्रवार को प्रकाश की मां के पास उसकी बहन का फोन आया। मां फोन पर बात कर रही थी। प्रकाश भी पास में बैठा था। बहन ने मां से कहा कि उसने आकाश (चचेरा भाई) का व्हॉट्सएप स्टेटस देखा है, उसने वीडियो लगा रखी है, आकाश अच्छा खाना बनाता है, पर प्रकाश बढ़िया खाना नहीं बनाता।
इस बात से प्रकाश नाराज हो गया और वह उठकर कमरे में चला गया, जहां चादर का फंदा बनाकर पंखे से लटक गया। कुछ देर बाद मां तब फोन को अंदर रखने गई तो प्रकाश फंदे पर लटका हुआ था। मां ने पुलिस को बताया कि प्रकाश काम नहीं मिलने की वजह से परेशान रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें