फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार में पति ने हाथ-पैर पकड़े और पत्नी ने गला रेता

विज्ञापन
विज्ञापन
संगम विहार में फेब्रिकेशन की फैक्ट्री चलाने वाले हबीब को संदेह था कि उसके पूर्व कर्मचारी सचिन के उसकी पत्नी से अवैध संबंध हैं। इस संदेह में उसने सचिन की हत्या करने की साजिश रच ली। उसने पत्नी को भी हत्या की इस वारदात में शामिल कर लिया। आरोपी सचिन को धोखे से कार में नोएडा की तरफ ले जाने लगे।
विज्ञापन


चलती कार में हबीब ने सचिन के हाथ-पैर पकड़े और पत्नी ने गला रेता। उसने सचिन का गला धारदार चाकू से तीन बार रेता और गर्दन को करीब-करीब अलग कर दिया। कनॉट प्लेस पुलिस व नई दिल्ली जिले की स्पेशल स्टाफ ने हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए पति व पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मूलरूप से अलीगढ़, यूपी निवासी सचिन हबीब की फैक्ट्री में काम करता था। हबीब को संदेह था कि उसकी पत्नी के सचिन से अवैध संबंध हैं। हबीब पत्नी को तलाक देने को राजी हो गया था। इस कारण आरोपी ने सचिन को नौकरी से निकाल दिया था। आरोपी का कहना है कि नौकरी से निकालने के बाद सचिन उसकी पत्नी से बात करता रहा।
विज्ञापन


आरोपी का ये भी कहना है कि सचिन ने उसकी पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था। नौकरी से निकाले जाने के बाद सचिन कनॉट प्लेस में चचेरे भाई के साथ काम कर रहा था। साजिश के तहत हबीब सचिन को अल्टो कार में बैठाकर नोएडा की तरफ ले गया। रास्ते में सचिन की गला रेतकर हत्या कर दी और शव को कासना, नोएडा में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सचिन का शव बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें