फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: नीरज चोपड़ा ने भाला 36 डिग्री कोण पर कैसे फेंका? खेल-खेल में समझेंगे बच्चे, न्यूटन के नियम से चलेगा 'एकलव्य'

Sun, 12 Sep 2021 10:32 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

लाइव एपिसोड सीसीएल आईआईटीजीएनसीएलआई के आधिकारिक यूट्यूब पेज पर देखे जा सकते हैं। शिक्षकों को सभी मॉड्यूल में भागीदारी का प्रमाण पत्र और पूरे पाठ्यक्रम के लिए पात्रता का प्रमाण पत्र मिलेगा।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले नीरज चोपड़ा ने भाला 36 डिग्री कोण पर कैसे और क्यों फेंका, इसे अब स्कूलों में बच्चे खेल-खेल में समझेंगे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बच्चों व शिक्षकों में रचनात्मक सोच व वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में मदद के लिए एकलव्य सीरीज को शुरू किया है। आईआईटी गांधीनगर के सहयोग से शुरू किया गया यह एक इंटरैक्टिव ऑनलाइन शैक्षिक कार्यक्रम है। इसमें उन्हें गतिविधियों, प्रोजेक्ट, वीडियो के माध्यम से काफी कुछ सीखने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन


इस कार्यक्रम मे वर्कशॉप व लेक्चर भी होंगे। पहला लाइव सेशन 26 सितंबर को होगा जो कि ओलंपिक विजेता नीरज चोपड़ा और न्यूटंस लॉ ऑफ मोशन पर आधारित होगा। सीबीएसई ने इस कार्यक्रम के लिए पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत 10 सितंबर से कर दी है। इसमें हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण अनिवार्य व मुफ्त है। कक्षा 6 से 12 के लिए विज्ञान और गणित के पाठ्यक्रम संबंधित टॉपिक्स होंगे। लाइव एपिसोड सीसीएल आईआईटीजीएनसीएलआई के आधिकारिक यूट्यूब पेज पर देखे जा सकते हैं। शिक्षकों को सभी मॉड्यूल में भागीदारी का प्रमाण पत्र और पूरे पाठ्यक्रम के लिए पात्रता का प्रमाण पत्र मिलेगा।

सीबीएसई ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (एनईपी) को स्पष्ट करने और इसके तहत जॉयफुल लर्निंग को बढ़ाने के लिए और स्कूलों में एनईपी को प्रभावी ढंग से कैसे लागू किया जा सकता है, इसके लिए एकलव्य श्रृंखला की शुरुआत की है। इसमें असंख्य गतिविधियांए परियोजनाएं मॉडल शामिल होंगे जो विभिन्न विषयों की वैचारिक समझ में मदद करेंगे, इससे विचारोत्तेजक प्रश्नों को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें