फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nupur Sharma Controversy: हिंदू रक्षा दल के महानगर संयोजक को भेजा जेल, सोशल मीडिया पर किया था विवादित पोस्ट

Sun, 12 Jun 2022 04:51 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह उर्फ पिंकी चौधरी ने पुलिस कार्रवाई को गलत बताया है। उनका कहना है कि वह पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के विवादित पोस्ट का सोशल मीडिया पर समर्थन करने पर टीला मोड़ पुलिस ने हिंदू रक्षा दल के महानगर संयोजक चौधरी ईशु शिखरवार को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अकबर चौधरी ने शिकायत की थी। 

विज्ञापन


चौधरी ईशु शिखरवार के नाम से फेसबुक पर शुक्रवार की रात में टिप्पणी की गई। वहीं, हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह उर्फ पिंकी चौधरी ने पुलिस कार्रवाई को गलत बताया है। उनका कहना है कि वह पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर रहे हैं।

लोगों के एकत्र होने की सूचना पर दौड़े अधिकारी 
एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली कि गरिमा गार्डन में लोग एकत्रित हो रहे हैं। वह सीओ साहिबाबाद अंशु जैन और थाने के फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन वहां कोई भी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन


वहीं, एसएसपी मुनिराज गोबू ने सभी थाना क्षेत्रों में माहौल बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों पर निगरानी रखकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने  के निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें