हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह उर्फ पिंकी चौधरी ने पुलिस कार्रवाई को गलत बताया है। उनका कहना है कि वह पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर रहे हैं।
भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के विवादित पोस्ट का सोशल मीडिया पर समर्थन करने पर टीला मोड़ पुलिस ने हिंदू रक्षा दल के महानगर संयोजक चौधरी ईशु शिखरवार को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अकबर चौधरी ने शिकायत की थी।
विज्ञापन
चौधरी ईशु शिखरवार के नाम से फेसबुक पर शुक्रवार की रात में टिप्पणी की गई। वहीं, हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह उर्फ पिंकी चौधरी ने पुलिस कार्रवाई को गलत बताया है। उनका कहना है कि वह पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर रहे हैं।
लोगों के एकत्र होने की सूचना पर दौड़े अधिकारी
एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली कि गरिमा गार्डन में लोग एकत्रित हो रहे हैं। वह सीओ साहिबाबाद अंशु जैन और थाने के फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन वहां कोई भी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
वहीं, एसएसपी मुनिराज गोबू ने सभी थाना क्षेत्रों में माहौल बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों पर निगरानी रखकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है।