फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद की ओर : दिल्ली के एक स्कूल में हिजाब पहने छात्राओं को प्रवेश से रोका, वीडियो वायरल

Thu, 24 Feb 2022 06:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मुस्तफाबाद विधानसभा के तुकमीरपुर स्कूल की छात्रा वीडियो में कहती दिख रही है कि उससे कहा गया कि वह अपनी मां की तरह स्कार्फ पहन कर न आए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में हिजाब पहनकर मुस्लिम छात्राओं के उनकी कक्षा में प्रवेश से रोके जाने की घटना के बाद ऐसा ही एक मामला दिल्ली में सामने आया है। बीती 21 फरवरी को दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके के एक सरकारी स्कूल ने कथित तौर पर हिजाब पहने हुए छात्रों को कक्षाओं में प्रवेश से रोका। छात्राओं को कहा गया कि आगे से वह अपनी मां की तरह स्कार्फ पहनकर स्कूल न आए। सोशल मीडिया पर इस तरह का वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले पर शिक्षा निदेशालय व स्कूल प्रिंसिपल ने चुप्पी साध ली है। 

विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी दिल्ली स्थित मुस्तफाबाद विधान सभा के तुकमीरपुर के सरकारी स्कूल में छठी में पढने वाली छात्रा को हिजाब पहन कर कक्षा में प्रवेश करने रोका। कोरोना महामारी केकारण लंबे समय से बंद चल रहे स्कूल 14 फरवरी से ही खुले हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में छात्रा को बताते हुए देखा जा सकता है कि कक्षा में क्या हुआ, वीडियो में वह कहती नजर आ रही है कि उनसे कहा गया कि कल से क्लास में स्कार्फ पहन कर मत आना। बच्ची कह रही है कि उनके अलावा दो और छात्राओं का हिजाब उतरवाया। उन्हें मम्मी नहीं बनने की नसीहत भी दी गई। 

बताया जा रहा है कि यह बच्ची छठीं कक्षा की है। वह मुस्लिम परिवार से है और जब वह कक्षा में प्रवेश करने गई तो उन्हें हिजाब हटाने के लिए कहा गया। इस घटना केसामने आने के बाद स्कूल प्रशासन कुछ भी कहने से बच रहा है। इस मामले को लेकर स्कूल प्रिंसिपल को लगातार फोन किए गए लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। वहीं शिक्षा निदेशालय के अधिकारी भी चुप्पी साधे हैं। बार-बार संपर्क करने के कोशिश की गई, लेकिन इस मामले में वहां से कोई जवाब नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें