स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी विपरीत परिस्थिति से निपटने के लिए सख्त इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली की सीमाओं से लेकर भीड़भाड़ वाले बाजारों तक कड़ी नजर रखी जा रही है। कहीं से कोई चूक न हो इसलिए हवाईअड्डे से आने-जाने वाली उड़ानों पर सख्ती बढ़ा दी गई है।
एयरमैन (NOTAM) द्वारा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए जारी किए गए नोटिस के अनुसार, 15 अगस्त को चार्टर्ड उड़ानों के लिए किसी भी ट्रांजिट फ्लाइट को सुबह छह बजे से 10 बजे तक और शाम चार बजे से सात बजे के बीच लैंडिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी।
वहीं, शेड्यूल उड़ानें अपने निर्धारित समय के अनुसार ही उडे़ंगी। इसके साथ ही, वायु सेना, सीमा सुरक्षा बल और सेना के हेलीकॉप्टरों की उड़ान पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। वहीं राज्य सरकारों के विमान राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों के साथ उड़ान भर सकते हैं।