फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: आर्थिक विवाद में शख्स ने भाई का बेरहमी से किया कत्ल, ईंट से पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट

Sat, 14 Aug 2021 01:01 PM IST
शाहरुख खान एएनआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के भलस्वा डेयरी में शुक्रवार की रात को आर्थिक विवाद के बाद एक शख्स ने अपने भाई की ईंट से पीट-पीट कर हत्या कर दी
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहरी-उत्तरी जिला के भलस्वा डेयरी इलाके में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर एक युवक ने अपने छोटे भाई की सिर पर पत्थर से वारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त बलविंदर (27) के रूप में हुई है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद कुछ ही देर में आरोपी बलजीत को गिरफ्तार कर लिया है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि बलजीत घर के एक प्लॉट को बेचना चाहता था, लेकिन बलविंदर इसका विरोध करता था। पिता की शिकयत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी बलजीत से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक बलविंदर परिवार के साथ श्रद्धानंद कालोनी, भलस्वा डेयरी में रहता था। इसके परिवार में पिता भजन सिंह के अलावा शादीशुदा भाई बलजीत है। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण बलजीत की पत्नी अपने तीनों बच्चों को साथ लेकर रोहिणी स्थित अपने मायके में रहती है। पति-पत्नी के बीच विवाद भी है। 
विज्ञापन


भजन सिंह का इलाके में ही एक प्लॉट है। बलजीत चाहता था कि प्लॉट बिक जाए और उसके पैसे दोनों भाई आपस में बांट ले। लेकिन बलविंदर नहीं चाहता था कि उनको प्लॉट बिके। शुक्रवार देर रात को दोनों भाई परिवार के साथ छत पर खाना खा रहे थे। इस दौरान बलजीत ने दोबारा प्लॉब बेचने की बात की। 

इसका बलविंदर ने विरोध किया। इस बात पर बलजीत भड़क गया। उसने छोटे भाई को पीटना शुरू कर दिया। कहासुनी के दौरान ही आरोपी ने एक ईंट उठाकर बलविंदर के सिर पर दे मारी। जिसके बाद बलविंदर बेहोश हो गया। इसके बाद बलजीत फरार हो गया।

परिजन फौरन बलविंदर को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया है। पुलिस ने रात को ही आरोपी बलजीत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पकड़े गए आरोपी पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें