फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक अलर्ट: 22 व 25 की रात से दिल्ली नहीं जा सकेंगे भारी वाहन, गणतंत्र दिवस की रिहर्सल के चलते रहेगा प्रतिबंध

Thu, 20 Jan 2022 11:54 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि 23 जनवरी को दिल्ली के लाल किले पर जवानों की रिहर्सल परेड प्रस्तावित है। जबकि 26 को मुख्य परेड में देश-विदेश के नेता और अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
UP Jila Panchayat Adhyaksh Chunav 2021: फिरोजाबाद में बैरिकेडिंग कर रोके गए समर्थक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

22 जनवरी को लाल किले पर गणतंत्र दिवस की रिहर्सल और 26 को मुख्य परेड के चलते 22 और 25 जनवरी की रात से दिल्ली जाने पर भारी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि यूपी और दिल्ली बॉर्डर 10 जगह ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेगी और चेकिंग चलेगी।

विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि 23 जनवरी को दिल्ली के लाल किले पर जवानों की रिहर्सल परेड प्रस्तावित है। जबकि 26 को मुख्य परेड में देश-विदेश के नेता और अधिकारी शामिल होंगे। इसलिए गाजियाबाद में 22 जनवरी की रात 10 बजे से अगले दिन 23 और 25 जनवरी की रात 10 बजे से 26 को दोपहर 2 बजे तक डायवर्जन रहेगा। ऐसे में जिले के भारी वाहन एनएच-9 से यूपी गेट होते हुए दिल्ली में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इसी तरह डाबर चौराहे से महाराजपुर होते हुए दिल्ली जाने वाला रास्ता भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा। भोपुरा बॉर्डर और लोनी बॉर्डर से भी रहेगी।

दिक्कत हो तो वाहन चालक 9643322904 पर करें कॉल
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों के लिए हेल्पलाइन 9643322904 भी जारी किया है। एसपी का कहना है कि हर प्वाइंट पर ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेगी। अगर किसी वाहन चालक को दिक्कत तो वह कॉल कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें